Chaupal Sandesh News: नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ के बाद नीतीश कुमार ने PM मोदी से हाथ मिलाया। प्रधानमंत्री ने गमछा घुमाकर लोगों का अभिवादन किया।
गांधी मैदान में सीएम पद की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार एक अण्णे मार्ग पहुंचे, जहां बेटे निशांत से मुलाकात हुई। यहां से दोनों की इमोशनल तस्वीर सामने आई है। निशांत पिता नीतीश कुमार का पैर छूते हैं, जबकि नीतीश कुमार उन्हें गले लगा रहे हैं।
मंच पर चिराग पासवान ने नड्डा और मांझी के पैर छुए। गांधी मैदान में जीविका दीदियों की भीड़ दिखी।