Chaupal Sandesh, पटना : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपराधियों को खुली चेतावनी दी है, उन्होंने कहा कि बिहार उनके लिए नहीं है यहां उनके लिए कोई जगह नहीं है। उन्हें बिहार छोड़ना होगा। बिहार में उनकी खैर नहीं है। वे शनिवार को भाजपा दफ्तर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। राज्य का गृह मंत्री बनने के बाद वे पहली बार पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर मुझे गृहमंत्री के तौर पर काम करने का मौका मिला है। श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुशासन स्थापित किया है। आगे भी नीतीश कुमार ने बिहार में लगातार सुशासन की पूरी व्यवस्था उनके ही मार्गदर्शन और नेतृत्व में होगी। आज बिहार में सुशासन है, एक व्यवस्था खड़ी है। बिहार के सुशासन ने अराजकता और जंगलराज को समाप्त कर दिया है। उसी व्यवस्था को पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा। चौधरी ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बिहार की जनता को मैं आश्वस्त करता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार में लगातार सुशासन स्थापित होने की चिंता की जाएगी।