बिहार, पटना: पहले चरण के मतदान से पहले राजद ने 27 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस लिस्ट में रितु जायसवाल समेत 4 पूर्व विधायक के नाम भी शामिल है। इन नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। इन सभी नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कियागया है।

