Spread the love

Chhattisgarh News, रायपुर। देश के विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों के अह्वान पर आज गणतंत्र दिवस शनिवार और रविवार के पश्चात 27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण करोड़ों रूपए का व्यवसाय प्रभावित हुआ। वहीं आवश्यकता मंद लोग एटीएम का सहारा लेते रहे।

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी में स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ोदा सहित अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकी की 30 से अधिक शाखाएं यहां पर शासकीय कार्यों का भुगतान चलान एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्य किया जाता है। स्टेट बैंक में शासकीय खाते के लिए चलान भरा जाता है, लेकिन यहां पर बैंक कर्मियों की हड़ताल होने के कारण करोड़ों का व्यवसाय प्रभावित हुआ। कारोबारियों के अनुसार इस समय आरटीजीएस तथा अन्य सुविधाएं प्राप्त हैं, ऑनलाईन बैंकिंग होने के कारण लोगोंं को तकनीकी सुविधा मिलती है, लेकिन अंतत: बैंक में ही जाना पड़ता है।

बैंक कर्मचारी एसोसिएशन के अनुसार प्रत्येक शनिवार को छुट्टी देने और कामकाज स्टॉफ की कमी को दूर करने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। बैंक कर्मियों का कहना है कि हम प्रत्येक आधा घंटा ज्यादा काम करेंगे, लेकिन शनिवार को छुट्टी देना चाहिए। ज्ञात रहे मोदी के आने के बाद बैंकिंग कार्य्रप्रणाली में सुधार हुआ एलआईसी में भी सुधार हुआ है। पॉलिसी धारकों को तत्काल पॉलिसी मच्योर होने पर तत्काल भुगतान किया जाता है। वहीं बैंक में अब कर्मचारियों को देा के बजाय 4 बजे तक काम करना पड़ता है, इससे पैसा निकालने जमा करने सहित अन्य कार्यों में सुविधा होती है। बैंक द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्यों का पालन किया जाता है। इसके अलावा छात्रावृत्ति लोन सहित अन्य कार्यों को अंजाम दिया जाता है।