देश

रेलवे यात्रियों को  लगेज बुक करने हेतु हवाई यात्रा जैसी सुविधा

Spread the love

Railway News, बिलासपुर/रायपुर । भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों को साथ ले जाने वाले अतरिक्त लगेज बुक करने हेतु हवाई यात्रा जैसी सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया हैं ।

रेलवे बोर्ड ने इस विषय में दिशानिर्देश जारी किया हैं जो 31 जुलाई 2026 से प्रभावी किया गया है। इस नीति के तहत, यात्री अब अपने टिकट की बुकिंग के समय ही ऑनलाइन अतिरिक्त सामान बुक कर सकते हैं।
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी किए गए नियमों और परिपत्र के मुख्य विवरण इस प्रकार है

पार्सल काउंटर से मुक्ति

अब यात्रियों को  अपने साथ ले जाने वाले अतिरिक्त लगेज बुकिंग हेतु काउंटर पर अलग से जाना जरूरी नहीं होगा।यात्री सीधे IRCTC पोर्टल या रेलवे के पार्सल पोर्टल पर जाकर सामान की अग्रिम घोषणा कर शुल्क चुका सकते हैं।

केवल कन्फर्म टिकटों पर लागू:

यह सुविधा केवल उन्हीं यात्रियों को मिलेगी जिनके पास कन्फर्म आरक्षित टिकट हैं।

पात्र श्रेणियां: यह नियम चुनिंदा श्रेणियों के लिए ही उपलब्ध है

एसी फर्स्ट क्लास (AC First Class)

एसी 2-टियर (AC 2-Tier)

फर्स्ट क्लास (First Class)

स्लीपर क्लास (Sleeper Class)

सेकंड क्लास (Second Class Coach)

निःशुल्क सामान की सीमाएं और नियम

अतिरिक्त शुल्क केवल तभी लागू होता है जब आपका सामान रेलवे द्वारा निर्धारित निम्नलिखित  मुफ्त वजन सीमा को पार करता है.

एसी फर्स्ट क्लास: 70 किलोग्राम तक मुफ्त; शुल्क देकर अधिकतम 150 किलोग्राम तक ले जा सकते हैं।

एसी 2-टियर और फर्स्ट क्लास: 50 किलोग्राम तक मुफ्त; अधिकतम सीमा 100 किलोग्राम है।

स्लीपर क्लास: 40 किलोग्राम तक मुफ्त; अधिकतम सीमा 80 किलोग्राम है।

सेकंड क्लास: 35 किलोग्राम तक मुफ्त; अधिकतम सीमा 70 किलोग्राम है।

एसी 3-टियर , एसी3-टियर  इकोनोमी, एसी चेयर कार के यात्री इस ऑनलाइन अतिरिक्त बुकिंग का लाभ नहीं ले सकते क्योंकि इन श्रेणियों में अधिकतम अनुमत सीमा और मुफ्त सीमा दोनों 40 किलोग्राम ही निर्धारित है।

कोच के भीतर अनुमत बैग का अधिकतम माप

AC 3-Tier, AC 3 Economy , AC Chair Car: 55 cm x 45 cm x 22.5 cm

AC First Class, AC 2-Tier, Sleeper and General Class: 100 cm x 60 cm x 25 cm

बुकिंग हेतु क्या करना होगा

1.टिकट बुक करते समय या उसके बाद पोर्टल पर अतिरिक्त वजन की जानकारी दर्ज करें।

2. बुकिंग के समय शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें। लगेज बुकिंग हेतु न्यूनतम शुल्क ₹30 है।
बिना बुकिंग किए अतिरिक्त सामान के साथ पकड़े जाने पर रेलवे सामान्य दर से 6 गुना तक जुर्माना वसूल सकता है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Pakistan vs Sri Lanka : पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट का रोमांच, रावलपिंडी में शुरू हुआ मुकाबला

Report by, चौपाल संदेश टीम । PAK vs SL . पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच…

3 minutes ago

दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का अनूठा अंदाज, ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों को बांटी मिठाई

रायपुर। दीपावली के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने संवेदनशीलता…

28 minutes ago

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

1 day ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

1 day ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

1 day ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

1 day ago