अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में एक भीषण विमान हादसा हुआ है, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. इस हादसे की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध रह गया है. विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के परिवारों के लिए यह खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है. देशभर के लोग इस हादसे के बारे में सुनकर दुख और चिंता में हैं. लंदन जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट क्रैश हो गई. इस विमान में 242 लोग सवार थे। अब तक हादसे में केवल एक ही यात्री के जिंदा बचने की खबर है। बाकी सभी लोगों की मौत हो गई है। भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक हादसे में जिंदा बच गए हैं। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है।
ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी। एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1:40 बजे यह क्रैश हो गई।
जानकारी के मुताबिक विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।