छत्तीसगढ़

स्कूलों के आसपास तंबाकू बिक्री करने वालों पर कार्रवाई – चालान काटे गए और जुर्माना भी वसूला गया

Spread the love

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तंबाकू नियंत्रण को लेकर COTPA Act के प्रावधानों के तहत विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य स्कूलों और आंगनबाड़ियों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाना तथा आमजन को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है।

अभियान के दौरान विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों के आसपास स्थित दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए और जुर्माना वसूला गया।

नगर पंचायत माना क्षेत्र में रायपुर एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे के मार्गदर्शन में निरीक्षण किया गया, जिसमें नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 4 दुकानदारों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

इसी प्रकार नगर पालिका अभनपुर एवं नवापारा में एसडीएम अभनपुर श्री रवि सिंह के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई के दौरान 25 दुकानदारों पर कुल 2 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में एसडीएम श्री आशुतोष देवांगन के मार्गदर्शन में 9 दुकानों पर कार्रवाई करते हुए 900 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस कार्रवाई में नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

बता दे कि, यह अभियान कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह के निर्देशअनुसार चलाया गया है

कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को COTPA Act के प्रावधानों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने की समझाइश दी गई। साथ ही अपील की गई कि वे स्कूलों और आंगनबाड़ियों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री से बचें तथा बच्चों और युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने में सहयोग करें।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

18 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

18 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

20 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

20 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

21 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

21 hours ago