छत्तीसगढ़

हुनर और हौसलों की नई उड़ान- धमतरी की तीन बेटियों ने तोड़ीं बंदिशें – अब बेंगलुरु में असेंबल करेंगी Apple iPhone

Spread the love

रायपुर : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की तीन बेटियां-संजना साहू, रंजना साहू और निकिता ने अपनी अटूट लगन, कड़ी मेहनत और हुनर के दम पर यह साबित कर दिया है कि अगर सही अवसर और प्रशिक्षण मिले, तो बेटियां किसी भी क्षेत्र में सफलता का नया इतिहास रच सकती हैं। जिस इलेक्ट्रीशियन ट्रेड को बरसों से पुरुष-प्रधान माना जाता रहा, उसी में तकनीकी महारत हासिल कर इन बेटियों ने वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज कंपनी फॉक्सकॉन (बेंगलुरु) में अपना परचम लहराया है।

​अब धमतरी की ये बेटियां बेंगलुरु के हाई-टेक औद्योगिक माहौल में दिग्गज टेक ब्रांड Apple के iPhone और अन्य आधुनिक उपकरणों की असेंबली करती नजर आएंगी। अपनी इस पहली बड़ी सफलता के साथ तीनों प्रशिक्षुओं को 20 हजार रुपए प्रतिमाह CTC का रोजगार ऑफर मिला है।

कठिन प्रशिक्षण से निखरा हुनर

​जिला प्रशासन और अंबुजा फाउंडेशन के सहयोग से संचालित मधुरिमा गुरुकुल SEDI (धमतरी) में प्रशिक्षण के दौरान इन तीनों बेटियों ने इलेक्ट्रिकल सिस्टम, व्यावहारिक वायरिंग, मशीनरी के संचालन और औद्योगिक सुरक्षा मानकों की गहरी समझ विकसित की। इस प्रशिक्षण ने न केवल उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाया, बल्कि बड़े औद्योगिक संस्थानों में काम करने का आत्मविश्वास भी दिया। यही आत्मविश्वास आज उन्हें धमतरी के ग्रामीण अंचल से निकालकर देश की टेक-कैपिटल बेंगलुरु तक ले गया है।

​प्रशासन और जन प्रतिनिधियों ने सराहा

​इस ऐतिहासिक उपलब्धि की जमीनी हकीकत जानने और युवाओं का उत्साहवर्धन करने कलेक्टर और नगर निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा ने मधुरिमा गुरुकुल SEDI का दौरा किया। ​महापौर ने बेटियों की सराहना करते हुए कहा कि इलेक्ट्रीशियन जैसे ट्रेड में प्रशिक्षण लेकर फॉक्सकॉन जैसी प्रतिष्ठित कंपनी तक पहुंचना पूरे जिले के लिए बेहद गर्व की बात है। यह सफलता साबित करती है कि हमारे युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही दिशा और अवसर की जरूरत है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

5 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

5 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

7 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

7 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

8 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

8 hours ago