छत्तीसगढ़

बिना परीक्षा सीधी भर्ती का सुनहरा मौका – 2 अप्रैल को वॉक-इन इंटरव्यू, 16 पदों पर होगा चयन

Spread the love

Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur : जिले में शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास द्वारा जारी सूचना के अनुसार पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती हेतु वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (NESTS) के अंतर्गत की जा रही है, जो जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित एक प्रतिष्ठित संस्था है।

जारी आदेश के अनुसार यह वॉक-इन इंटरव्यू 2 अप्रैल 2026 दिन- गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू का समय सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थियों को जनपद पंचायत आयुक्त सभागार  मनेंद्रगढ़ में उपस्थित होकर सीधे साक्षात्कार में भाग लेना होगा। यह भर्ती पूर्णतः अस्थायी अतिथि शिक्षक के आधार पर की जाएगी, जो निर्धारित अवधि तक ही मान्य होगी और सत्र समाप्ति के साथ स्वतः समाप्त हो जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 16 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें पीजीटी स्तर के विभिन्न विषयों जैसे जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, इतिहास, भूगोल, गणित, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस, सामाजिक विज्ञान एवं अन्य विषय शामिल हैं। ये पद पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पोड़ीडीह विकासखण्ड खड़गवां एवं पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जमथान विकासखण्ड भरतपुर में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के लिए निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक विषय के लिए एक-एक पद रखा गया है।

आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। मानदेय की बात करें तो  NESTS के नियमानुसार योग्यताधारी पीजीटी अभ्यर्थियों को 35,000 रुपये प्रतिमाह तथा टीजीटी को 33,000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। वहीं बिना निर्धारित अर्हता वाले अभ्यर्थियों को पीजीटी के लिए 31,000 रुपये एवं टीजीटी के लिए 29,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां एवं स्वप्रमाणित छाया प्रतियां साथ लानी होंगी। निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, किसी अन्य माध्यम से आवेदन मान्य नहीं होगा। इस भर्ती के संबंध में किसी भी प्रकार की आपत्ति या अपील स्वीकार नहीं की जाएगी।
विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी होगी और निर्धारित अवधि के बाद स्वतः समाप्त हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://manendragarh-chirmiri-bharatpur.cg.gov.in

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

19 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

19 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

21 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

22 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

22 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

23 hours ago