Spread the love

Bihar News, Patna: लोजपा(र) पार्टी के खाते से मंत्री बने संजय कुमार ने शनिवार (22 नवंबर 2025) को पटना स्थित विकास भवन में गन्ना उद्योग विभाग का पदभार ग्रहण किया। इसके उपरांत विभागीय पदाधिकारियों का अभिवादन स्वीकार किए।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया बिहार सरकार गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने पद ग्रहण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एनडीए नेतृत्व, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी का आभारी हूँ जिन्होंने मुझे बिहारवासियों की सेवा करने का अवसर दिया है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया की उक्त अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह लोजपा (रा) विधायक दल के नेता श्री राजू तिवारी, बिहार सरकार मंत्री श्री संजय कुमार सिंह,प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट, प्रदेश महासचिव रवि रंजन प्रसाद सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, चिकित्सा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, अनुसूचित जाति प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, महिला सेल प्रदेश अध्यक्ष शोभा पासवान, छात्र प्रदेश अध्यक्ष सीमांत मृणाल, प्रदेश प्रवक्ता निशांत मिश्रा मौजूद थे।