बिहार, पटना । बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने जारी एक बयान में बताया की बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। भाजपा-जेडीयू की सरकार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब प्रदेश का कोई भी कोना सुरक्षित नहीं बचा है।
बीते 24 घंटे में दो जघन्य घटनाओं ने राज्य को दहला दिया है:
1) दरभंगा में ज्वेलरी व्यवसायी राहुल कुमार (32 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दुकान से घर लौटते वक्त बदमाशों ने उन्हें घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।
2) राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में नदी किनारे एक अज्ञात युवती का नग्न शव बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया यह मामला दुष्कर्म के बाद हत्या का प्रतीत हो रहा है।
बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा है कि, इन दोनों घटनाओं से साफ है कि अपराधी बेलगाम हैं और सरकार पूरी तरह नाकाम। जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ दी गई है। मुख्यमंत्री केवल कुर्सी बचाने और सत्ता के समीकरण में उलझे हुए हैं, जबकि जनता हर रोज़ भय और आतंक का सामना कर रही है।
सिर्फ यही नहीं, पिछले 6 महीनों में 8 बड़े कारोबारियों की हत्या हो चुकी है।
आगे इन्होंने काहा की पटना के मशहूर व्यवसायी और अस्पताल मालिक गोपल खेमा की गांधी मैदान थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या।
पटना के जमीन कारोबारी अंजनी सिंह की सोहसराय कांड में हत्या।
जमीन कारोबारी रज़ी अहमद उर्फ नन्नू मियां की नालंदा में गोली मारकर हत्या।
भागलपुर के किराना व्यापारी विनय गुप्ता की हत्या।
मुजफ्फरपुर के रियल एस्टेट कारोबारी सुरेश चंदा की हत्या।
गया के नामी ज्वेलर संजय अग्रवाल की दुकान लूट कर हत्या।
पटना के एशियन हॉस्पिटल की मालकिन सुरभि की हत्या।
भागलपुर के कपड़ा व्यवसायी विनोद मेहता की हत्या।
यह सिलसिला बताता है कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला है और सरकार पूर्णतः लाचार और असफल।
कांग्रेस पार्टी स्पष्ट करना चाहती है कि यह भाजपा-जेडीयू गठबंधन की नाकामी है, जिसने बिहार में गुंडाराज स्थापित कर दिया है ।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी, राज्य सरकार से मांग करती है कि इन दोनों ताज़ा घटनाओं की फास्ट-ट्रैक जांच कराई जाए और दोषियों को जल्द से जल्द सख़्त सज़ा दी जाए। राज्य में बिगड़ते क़ानून-व्यवस्था पर मुख्यमंत्री तुरंत जवाब दें।बिहार की जनता अब और खामोश नहीं रहेगी। कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक इस गुंडाराज के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी।