Spread the love

मध्यप्रदेश, भोपाल : भोपाल की पॉश अरेरा कॉलोनी में सोम ग्रुप द्वारा आवासीय भूखंड पर अवैध शराब दुकान-कम-बार संचालित किया जा रहा जिसकी निरंतर शिकायत रहवासियों द्वारा जिला प्रशासन से की गई परंतु आबकारी विभाग की लापरवाही के चलते आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसके बाद रहवासियों द्वारा राष्ट्रिय मानव अधिकार आयोग के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया।

जानकारी के मुताबिक, दिनांक 28.07.2025 को आयोग के सदस्य  प्रियांक कानूनगो की पीठ ने इस मामले में मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 12 के अंतर्गत संज्ञान लिया था। प्रदेश सरकार को निर्देशित किया गया था कि भोपाल के जिला मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी कर शिकायत की जाँच कराकर 15 दिनों में कार्रवाई प्रतिवेदन (ATR) प्रस्तुत किया जाए।
इसके बावजूद आयोग के निर्देशों तथा दिनांक 19.08.2025 को भेजे गए स्मरण पत्र के बाद भी आवश्यक प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया।
आयोग ने इस पर गंभीर दृष्टिकोण अपनाते हुए आबकारी आयुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट, भोपाल को सशर्त सम्मन (Conditional Summons) जारी किय गया था
उन्हें दिनांक 03.10.2025 को मानव अधिकार आयोग के दिल्ली स्तिथ केंद्रीय कार्यालय में आवश्यक प्रतिवेदन सहित व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश पारित किया गया था जिसके बाद आज आबकारी विभाग नींद से जागा और आनन फानन में शिकायतकर्ताओ और रहवासियों के बयान लिए गए जिसमे सभी ने दो टूक जब दिया की इस अवैध दुकान पर कार्यवाही हो नहीं तो रहवासी आबकारी विभाग के समक्ष शराब दुकान के विरोध में धरना देंगे

कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा – “यह बेहद शर्मनाक है कि आयोग की बार-बार की नोटिस और चेतावनियों के बावजूद सरकार ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की । यह लापरवाही नहीं, बल्कि शराब माफ़ियाओं के साथ खुली साठगांठ है केसे एक ही दीवार के सहारे हॉस्पिटल और शराब दुकान का संचालन किया जा सकता है, सरकार जनता की सुरक्षा नहीं, बल्कि माफ़ियाओं के मुनाफ़े की चौकीदारी कर रही है।”

त्रिपाठी ने कहा शिकायतकर्ता और रहवासी पूर्णेंदु शुक्ला ने कहा शराब दुकान धार्मिक स्थल और बच्चों के अस्पताल के पास खुलवाना न सिर्फ़ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि रहवासियों के अधिकारो का हनन और समाज की आत्मा के खिलाफ गंभीर अपराध है।

लवनीश भाटी कहा कि यह सब आबकारी विभाग, जिला प्रशासन और शराब माफ़ियाओं की मिलीभगत से हुआ है केसे एक रहवासी भूखंड पर व्यावासिक उपयोग कर शराब दुकान का संचालन किया जा रहा है
त्रिपाठी ने चेतावनी दी कि “अगर सरकार ने इस दुकान को तुरंत बंद कर, लाइसेंस रद्द नहीं किया और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर जनता के हित में आंदोलन करेगी।