Spread the love

रायपुर : रायपुर में ट्रैफिक नियमों को तोड़कर फाइन से बचने के लिए के लिए दो लड़कों ने शातिर दिमाग लगाया। लेकिन वो बुरी तरह फेल हो गए। उन्होंने गाड़ी के नंबर प्लेट में छेड़छाड़ करते हुए मार्कर से 8 को 9 बना दिया। जब बार-बार ई-चालान हुआ तो वे पकड़ा गए। इस मामले में ट्रैफिक पुलिस की शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने दोनों लड़कों के खिलाफ गैर जमानत अपराध दर्ज किया। अब इन्हें जेल भेजा है।

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब अरुण अवस्थी और दीपक देवांगन नाम के व्यक्ति ट्रैफिक पुलिस के दफ्तर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके गाड़ी नंबर पर करीब दर्जन भर बार ई-चालान का मैसेज आया है। पुलिस कर्मियों ने जब जांच की तो पता चला दो युवकों ने अपनी गाड़ी के नंबर में छेड़छाड़ किया है। वीडियो को जूम करके देखने पर उनके नंबर प्लेट पर छेड़छाड़ दिखाई दी। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की।

फाइन से बचने के लिए किया

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सिविल लाइन पुलिस में शिकायत दी। इसके बाद ताज नगर के निवासी मोहम्मद अहमद और राजा तालाब के निवासी भावेश सावरकर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जब इनके गाड़ी नंबर को देखा तो अंतिम अक्षर 9 को इन्होंने 8 बना दिया था। इनमें से एक गाड़ी पर 9 ई चालान था। जिसमें 39 हजार रुपए फाइन था। तुम्हारी दूसरी गाड़ी पर चार ई चालान था जिसमें 14 हजार रुपए फाइन था।

गैर-जमानती क्राइम में गए जेल

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ई चालान से बचने के लिए ये हरकत की थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी रोहित मानेकर ने बताया कि दोनों आरोपियों को नंबर टेंपरिंग करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में बीएस की धाराओं में गैर जमानती धाराओं में अपराध दर्ज हुआ है।

अपराध क्रमांक 603/2024 धारा 318(4), 319(2), 338, 336 (3), 340(2) 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबध किया

डॉ0 अनुराग झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई है, यातायात नियम सड़क पर सुरक्षित व सुगमता पूर्वक चलने के लिए बनाया गया है। यातायात निमयों का पालन कर वाहन चलाने से ई चालान जारी नही होगा। ई चालान से बचने के लिए नम्बर प्लेट में नम्बरों के साथ छेड़छाड़ करना कानूनन अपराध है, ऐसा कदापी ना करें, इससे आपको असुविधा होगी।