रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के जरही कपसरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) भटगांव क्षेत्र के अंतर्गत भू-अधिग्रहण से प्रभावित स्थानीय 86 युवाओं को महामाया खदान के अंतर्गत रोजगार स्वीकृति पत्र वितरित किया।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार भू-अधिग्रहण प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री रामसेवक पैकरा, विधायक श्रीमती शकुन्तला पोर्ते, एसईसीएल के जनरल मैनेजर श्री दिलीप बोबडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, जरही नगर पंचायत अध्यक्ष श्री पुरणराम राजवाड़े, भटगांव नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती परमेश्वरी राजवाड़े सहित एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
Chaupal Sandesh Team । SAFF Championship 2026 में भारतीय फुटबॉल टीम और मालदीव के बीच…
अंबिकापुर। Ganna Kisan. छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नायक…
भोपाल। Madhya Pradesh News. मध्यप्रदेश के पांच संभागों में स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में NAT (Nucleic…
रायपुर। Driver ka Hadtaal. देशभर के वाहन चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 12…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के…