छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ प्रदेश में 175 अटल परिसर की स्थापना की गई – भाजपा ने प.बंगाल में सरकार बनाने का किया दावा

Spread the love

Chhattisgarh News, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा है कि भाजपा का छत्तीसगढ़ संगठन बहुत प्रभावी और मजबूत है। केन्द्रीय स्तर पर जब भी हम संगठनात्मक गतिविधियों की राज्यवार समीक्षा करते हैं, तब हम देखते हैं कि छत्तीसगढ़ की प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक इकाइयाँ पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में सबसे अग्रणी प्रदेशों में गिनी जाती हैं। श्री सिंह ने अटल जी की स्मृति को अक्षुण्ण रखने के इस कार्य के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन के सभी कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन करते हुए कहा कि अटल जन्म शताब्दी वर्ष में छत्तीसगढ़ अकेला एक ऐसा प्रदेश रहा, जहाँ 175 अटल परिसर की स्थापना की गई।

हर सकारात्मक काम का कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष विरोध करता ही है

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री श्री सिंह अटल जन्म शताब्दी कार्यक्रम की समीक्षा बैठक और कार्यकर्ता सम्मेलन व सम्मान समारोह के निमित्त बुधवार को राजधानी के प्रवास पर रहे। इस दौरान कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आहूत पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि संसद सत्र अभी सम्पन्न हुआ है, हमने देखा कि लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं था। कई विधेयकों पर चर्चा हुई, लेकिन विपक्ष ढंग से अपनी बात भी नहीं रख पाया। उसके बाद बाहर आकर उन पर भ्रम फैलाने में लगा है। ‘वीबी जी राम जी’ में 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी जा रही है अर्थात इससे लोगों को 25 दिन अधिक रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही जो योजनाएं बनेंगी, जो काम होगा, वह ग्राम की आवश्यकता के अनुरूप ग्राम सभा और ग्राम पंचायत तय करेगी। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सभी को एक पत्र लिखकर यह स्पष्ट किया है। लेकिन, विपक्ष इसमें भी भ्रम फैला रहा है कि यह सब केन्द्र सरकार तय करेगी। हर सकारात्मक काम का कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष विरोध करता ही है। श्री सिंह ने कहा कि देशभर के अनेक स्थानों से मिली शिकायतों के बाद मनरेगा के तहत कई विधानसभाओं में जो गड्ढे-ही-गड्ढे दिखते थे और जिन पर काम ही नहीं हुआ, उनका वित्तीय आवंटन रोक दिया गया। अब इस योजना में बायोमेट्रिक्स के उपयोग को बढ़ावा देने, उसके कम्प्यूटरीकरण करने पर जोर दिया गया है। इससे विकास और बुनियादी जरूरतों के काम भी होंगे, ग्रामीणों को रोजगार भी मिलेगा और गाँव वाले खुशहाल भी होंगे।

बंगाल में सरकार के संरक्षण में ऑर्गेनाइज्ड करप्शन हुआ है

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सिंह ने दावा किया कि प.बंगाल में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। बंगाल में सरकार के संरक्षण में ऑर्गेनाइज्ड करप्शन हुआ है। योजनाओं में कहीं-न-कहीं लीकेज होता है। सरकार उस पर कार्रवाई करती है लेकिन सरकार के संरक्षण में ही अगर बड़े लेवल की करप्शन हो, लूट मची हो तो वह चिंताजनक है। प.बंगाल में हमारी पहले तीन सीटें आई थी, बाद में हम 77 सीटें जीते। इस बार बंगाल में थंपिंग मेजॉरिटी के साथ भाजपा की सरकार बनेगी क्योंकि टीएमसी के शासन में हिंसा, करप्शन से वहां की जनता परेशान है, त्रस्त है। बंगाल जैसी हिंसा पूरे देश में कहीं नहीं है, बंगाल जैसा करप्शन पूरे देशभर में कहीं नहीं है। श्री सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी की शुरू से कार्ययोजना और सोच रही है कि किस प्रकार से तुष्टीकरण के मार्ग में चले। एक वर्ग को खुश करने के लिए बंगाल में बाबरी मस्जिद बन रही है फिर भी उसको नहीं रोक पाए, यह सब सरकार के संरक्षण में हो रहा है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

12 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

12 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

14 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

14 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

15 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

15 hours ago