छत्तीसगढ़

प्रगतिशील छग सतनामी समाज के 1442 मतदाता 29 जून को करेंगे प्रदेश पदाधिकारियों चुनाव, 15 कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

  • प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व प्रवक्ता के पद पर होगा चुनाव
  • कोषाध्यक्ष, सहसचिव, महिला उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी सहित 15 कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

छत्तीसगढ़, रायपुर: प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज पंजीयन क्रमांक 3933 /2012 के प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी के  पदाधिकारीयों का निर्वाचन 29 जून को होगा। राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी बंगाली भवन रायपुर में सुबह 8 बजे  शाम 4 बजे तक मतदान होगा। संस्था के लगभग 1440 आजीवन सदस्य एवं सामान्य सदस्य मतदान से समाज के पदाधिकारियों का चयन करेंगे।

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के मुख्य निर्वाचन अधिकारी  श्री के एल रवि, सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री एस आर बांधे एवं श्री ओ पी कोसरिया एवं कार्यालय सहायक कृष्णा कुमार कोशले  से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम के तहत प्राप्त आवेदनों एवं नाम वापसी दिनांक 12 जून के पश्चात पदवार अभ्यर्थीयो की सूची एवं चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री रवि ने बताया किप्रदेश अध्यक्ष के लिए तीन उम्मीदवार जिसमें  श्री एल एल कोशले रायपुर  को चुनाव चिन्ह उगता सूरज,श्री दयानंद कोसले बलौदा बाजार  को पतंग छाप एवम श्री  विनोद भारती रायपुर को छाता छाप  आबंटित किया गया है । प्रदेश उपाध्यक्ष के लिए तीन पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में है जिसमें डॉ दिनेश लाल जांगड़े को टेलीफोन, श्रीपरमेश्वर प्रसाद सांडे जांजगीर-चांपा  को झोपड़ी छाप,श्रीरेशम घृतलहरे मोवा रायपुर  कोआलमारी एवं श्री सरजू प्रसाद घृतलहरे पलारी को ट्रैक्टर छाप आबंटित किया गया है।
इसी तरह प्रदेश महासचिव के लिए एक पद के लिए दो उम्मीदवार में   श्री मोहन बंजारे हरिनभट्ठा पलारी को नलकूप व रघुनाथ भारद्वाज  मांठ खरोरा रायपुर को बैलगाड़ी छाप आबंटित किया गया है।इसी प्रकार से प्रदेश प्रवक्ता पद के लिए राजमहंत पी एल कोसरिया पिथौरा महासमुंद को सिलाई मशीन व श्री राकेश नारायण बंजारे खरसिया रायगढ़ को पंखा छाप आबंटित किया गया हैं ।

उन्होंने बताया कि कई पदों के लिए एक ही  नामांकन आने से निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं ,जिसमें महिला प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला सोनवानी ,कोषाध्यक्ष श्री श्याम जी टांडे,सहसचिव  श्री दिनेश बंजारे  एवम मीडिया प्रभारी श्री  लक्ष्मीकांत  कोसरिया निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं ।नाम वापसी पश्चात प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी के 15  पदों में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है जिसमें  गणेश प्रसाद बघेल बलौदा बाजार,गुलाब दास टण्डन सेरीखेडी रायपुर,डमरु मनहर भुईगांव पामगढ़,नोहर सिंह धिरही भिलाई,एस आर बंजारे महासमुंद,भुवन दास जांगड़े बेमेतरा, यादराम हिरवानी बिलाई गढ़,विजय टण्डन कांपा रायपुर, विरेन्द्र अजगल्ले मालखरौदा, श्याम लाल सितारे आमगांव सक्ती, सत्येंद्र खुंटे बिलासपुर,संतु बांधे बस्तर महिला में द्रौपदी जोशी,निशा ओग्रे एवम रजनी डांडे रायपुर निर्विरोध चुने गए हैं।

चुनाव अधिकारी  श्री के एल रवि  ने  सभी मतदाताओ को 29 जून को राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी स्कूल बंगाली समाज भवन में सुबह 8बजे से 4 बजे तक मतदान  कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आवश्यक रूप से भाग लेने अपील किया है।  उन्होंने  बताया कि मतदाता सूची , मतदान केन्द्र  सहित  अन्य जानकारी के लिए प्रदेश कार्यालय न्यू राजेन्द्र नगर गुरु घासीदास कालोनी में संपर्क किया जा सकता हैं।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

गोवर्धन पूजा 2026: जानिए इस पर्व का धार्मिक महत्व, पूजा विधि और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथा

रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…

10 hours ago

India vs New Zealand: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…

11 hours ago

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया, सलमान आगा के शतक से मिली शानदार जीत

Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…

11 hours ago

IND U19 vs UAE U19: आर्यवीर सहवाग का तूफानी शतक, भारत की पारी को संभालकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया

स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…

11 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: खैरागढ़ जिले के 21 तीर्थयात्री स्वर्ण मंदिर और वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना

खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…

11 hours ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित

रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…

11 hours ago