Spread the love

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन और आपके ओजस्वी नेतृत्व में हरियाणा, विकास के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहते हुए उत्तरोत्तर प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा। निश्चित ही डबल इंजन की सरकार दोगुनी ऊर्जा से हरियाणा में जनसेवा और विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगी।