Chhattisgarh : रायपुर, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में जब कि उप मुख्यमंत्री अरूण साव बिलासपुर में तथा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज मुख्य अतिथियों के नामों की सूची जारी कर दी गई है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह राजनांदगांव में, मंत्री रामविचार नेताम सरगुजा में, मंत्री दयालदास बघेल महासमुंद में, मंत्री केदार कश्यप दुर्ग में, मंत्री लखन लाल देवांगन कोरबा में, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बलौदाबाजार-भाटापारा में, मंत्री ओ.पी चौधरी जांजगीर-चांपा में, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर-रामानुजगंज में, मंत्री टंक राम वर्मा सांरगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल गरियाबंद में, सांसद विजय बघेल बालोद में, सांसद संतोष पाण्डेय खैरागढ़-गंडई-छुईखदान, सांसद चिंतामणी महाराज जशपुर में, सांसद रूपकुमारी चौधरी बेमेतरा में, सांसद राधेश्याम राठिया रायगढ़ में, सांसद कमलेश जांगड़े सक्ती में, सांसद महेश कश्यप दंतेवाड़ा में, सांसद भोजराज नाग कांकेर में, सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह नारायणपुर जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
विधायक सर्वश्री पुन्नु लाल मोहले मुुंगेली में, धरम लाल कौशिक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में, अमर अग्रवाल कबीरधाम में, अजय चंद्राकर धमतरी में, भैयालाल राजवाड़े सूरजपुर में, विक्रम उसेंडी बीजापुर में, राजेश मूणत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में, किरण देव सुकमा जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में करेंगे, जब कि विधायक रेणुका सिंह कोरिया में और सुश्री लता उसेंडी कोण्डागांव जिला मुख्यालय में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण करेंगी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश “हर घर तिरंगा” अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नागरिकों से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। तिरंगे के साथ अपनी प्रोफाइल पिक्चर लगाकर, हम सभी इस राष्ट्रीय पर्व को और खास बना सकते हैं और देश के प्रति अपनी एकजुटता और सम्मान प्रकट कर सकते हैं।
कैसे बनाएं तिरंगे के साथ प्रोफाइल पिक्चर
इस अभियान में भाग लेने के लिए [हर घर तिरंगा अभियान की वेबसाइट] (https://harghartirangacg.netlify.app/)पर जाकर अपनी फोटो अपलोड करनी होगी। इसके बाद, तिरंगे के साथ आपकी प्रोफाइल पिक्चर तैयार हो जाएगी, जिसे आप सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं।
अभियान का उद्देश्य
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियों के दिलों में तिरंगे के प्रति गर्व और सम्मान की भावना को और गहरा करना है। हर भारतीय को इस पहल का हिस्सा बनकर, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की शान को और ऊंचा करने का मौका मिल रहा है।