Spread the love

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि रेल पटरियाें पर अवराेधक रख कर दुर्घटना का षड्यंत्र रचने वालाें के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, यह हमारा संकल्प है। साथ ही इस तरह की दुर्घटना ना हाे, इसके लिए रेलवे प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता के साथ काम करेगा। यह बात केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जयपुर में पत्रकाराें से बातचीत के  दौरान कहा है ।

देश भर में रेल पटरियाें पर अवरोधक रख रेल दुर्घटनाओं के लिए रचे जा रहे षडयंत्राें के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि बड़ी गंभीरता के साथ रेलवे का पूरा प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सभी राज्य सरकारों के साथ लगातार संवाद जारी है। प्रदेशाें के डीजीपी और होम सेक्रेटरी के साथ बातचीत जारी है। एनआईए भी बीच में शामिल है और किसी भी तरीके से, जो भी कोई ऐसी दुर्घटना करने की कोशिश करेगा, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, यह हमारा संकल्प है। इसे लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता के साथ काम करेगा।