रायपुर : बुधवार (20 नवम्बर) को महाराष्ट्र एवं झारखंड राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जाँच की जा रही थी . इसी दौरान मुखविर से सुचना मिला की दो व्यक्ति गांजा लिए हुआ है. सुचना के आधार पर रायपुर रेलवे सुरक्षा बल के संयुक्त टीम ने घेरा बंदी कर दो व्यक्ति को शाम को 6:30 बजे 03 ट्रॉली बैग में मादक पदार्थ गांजा लिए पकड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने अपना नाम नरेश नायक, पिता परबे नायक, उम्र 24 वर्ष, निवासी बिडाबारू, थाना मदनपुर रामपुर, जिला कालाहांडी (उड़ीसा) और दूसरा व्यक्ति ने रंजीत नायक, पिता राजू नायक, उम्र 20 वर्ष, निवासी बूढ़ाडोरिंग, पोस्ट उरलादानी, थाना मदनपुर रामपुर, जिला कालाहांडी (उड़ीसा) बताया है ।
बता दे की गांजा का कुल वजन 31.780 किलो ग्राम कीमत 6,35,600/(छः लाख पैंतीस हजार छः सौ रुपया) को एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही कर जप्त शुदा मादक पदार्थ गांजा सहित विधिवत कार्यवाही उपरांत जब्त गांजा, संपूर्ण कागजात के साथ एन.सी.बी. रायपुर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया। एन.सी.बी. रायपुर द्वारा अपराध क्रमांक 03/2024 धारा 8, 20, 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट दिनांक 20.11.2024 का मामला पंजीबद्ध किया गया।