छत्तीसगढ़ की रायपुर-दक्षिण विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने आकाश शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है । आकाश शर्मा वर्तमान में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। उनका मुकाबला बीजेपी के सुनील सोनी से होगा। रायपुर दक्षिण विधानसभा में 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को मतगणना होगी।
राज्य के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था तब से यह सीट खाली है।