Spread the love

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शनिवार विजयादशमी के शुभ अवसर पर अपने निवास कार्यालय और राज्यपाल  रमेन डेका ने  राजभवन में विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा की।

मुख्यमंत्री ने सभी को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री सचिवालय और मुख्यमंत्री सुरक्षा के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

राज्यपाल  रमेन डेका आज प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि असत्य पर सत्य की जीत का यह त्योहार हमें अहंकार और अधर्म का नाश करने की सीख देता है। हमें दशहरे के इस पावन पर्व पर सत्य की राह में चलने का संकल्प लेना चाहिए।