देश

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई स्थगित

नईदिल्ली :  सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई स्थगित कर दी। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ मामले की सुनवाई कर रही थी। याचिका में कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले को लेकर केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज मामले में उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए जमानत मांगी गई थी।

मामले में जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए सीबीआई द्वारा समय मांगे जाने के बाद सुनवाई 5 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले, दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी घोटाले के मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में मंगलवार को श्री केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 27 अगस्त तक बढ़ा दी।

12 जुलाई को सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने श्री केजरीवाल को धन शोधन मामले में अंतरिम जमानत दे दी थी। वहीं, ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को एक बड़ी पीठ को भेज दिया था।सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी के कारण वह न्यायिक हिरासत में रहे।

सीबीआई ने अरविन्‍द केजरीवाल को 26 जून को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया था, जब वे कथित शराब नीति घोटाले से जुडे धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय-ईडी की हिरासत में थे।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

गोवर्धन पूजा 2026: जानिए इस पर्व का धार्मिक महत्व, पूजा विधि और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथा

रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…

10 hours ago

India vs New Zealand: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…

10 hours ago

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया, सलमान आगा के शतक से मिली शानदार जीत

Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…

10 hours ago

IND U19 vs UAE U19: आर्यवीर सहवाग का तूफानी शतक, भारत की पारी को संभालकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया

स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…

11 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: खैरागढ़ जिले के 21 तीर्थयात्री स्वर्ण मंदिर और वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना

खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…

11 hours ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित

रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…

11 hours ago