रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, जशपुर की श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव, दंतेवाड़ा की ओजस्वी मंडावी और सुकमा की दीपिका सोरी ने आज महिला आयोग कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर राज्य की आधी आबादी महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए गठित राज्य महिला आयोग में महिला सदस्यों की नियुक्ति छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 26 सितम्बर 2024 को की गई। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के रिक्त 05 पद पर सदस्यों की नियुक्ति की गई। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने 7 अक्टूबर को ही आयोग कार्यालय आकर पदभार ग्रहण कर लिया था।
ज्ञातव्य है कि राज्य महिला आयोग के पुराने सदस्यों का कार्यकाल 27 जून 2024 को समाप्त हो गया था। आयोग कार्यालय में सदस्यों के पदभार ग्रहण के दौरान बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, राज्य महिला आयोग के सचिव मनोज कुमार सिन्हा, सहायक संचालक पुष्पा किरण कुजूर, आयोग के कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। बाद में आयोग की सभी नवनियुक्त सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मंत्री श्रीमती राजवाड़े से सौजन्य भेंट की। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय श्रीमती कोसरिया व श्रीमती वर्मा, श्रीमती जूदेव, श्रीमती मण्डावी व श्रीमती सोरी ने छत्तीसगढ़ शासन में राज्य महिला आयोग में सदस्य के तौर पर की गई नियुक्ति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार ज्ञापित किया है। आज पदभार ग्रहण करने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े समेत सभी मंत्रीगण, सांसद, विधायक एवं भाजपा पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं के हितों में मिलकर कार्य करने के लिए कहा।
Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…
Report by, चौपाल संदेश टीम । PAK vs SL . पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच…
रायपुर। दीपावली के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने संवेदनशीलता…
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…
बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…
रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…