Spread the love

रायपुर । नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने 8  नवम्बर को दक्षिण विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के लिए महामाया मंदिर वार्ड में माँ महामाया को प्रणाम कर जनसम्पर्क किया।

नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने अपने जनसंपर्क की शुरुवात श्री अनु अग्रवाल, श्री लक्ष्मीनारायण लाहोटी, श्रीमती ममता राय, श्री सुशील ओझा, श्री मनोज कंदोई, श्री अशोक शिवहरे सहित वार्ड वासियो से भेंट मुलाक़ात कर कांग्रेस प्रत्याशी के लिये समर्थन मांगा।

डॉ.चरणदास महंत ने महामाया वार्ड के ढीमर समाज भवन में सामजिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के 9 माह की सरकार में कांग्रेस सरकार की जनहित योजनाओं को बंद कर मोदी महंगाई के इस दौर में जनता को डुबोने का कार्य किया है। यह सरकार अपने किए हुए वादों को ही पूरा नहीं कर पा रही है, 500रु. में गैस सिलेंडर का झूठा वादा, प्रत्येक महिलाओं को महतारी वंदन लाभ के नाम पर झूठ बोला है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने महंत लक्ष्मी नारायण वार्ड में पूर्व पार्षद राजेश ठाकुर द्वारा वार्ड की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, आकाश शर्मा युवा प्रत्याशी है आपकी सुख-दुख का साथी होगा, सेठ लोगों को अपने लंबा अवसर दिया है एक बार इस युवा नौजवान को अवसर देकर देखिए आपका निर्णय सही साबित होगा ये मै आपको भरोसा दिलाता हूँ।