Raipur : भाजपा के पूर्व पार्षद को 5 साल की सजा हुई है। पूर्व पार्षद आकाश दुबे ने 7 साल पहले जमीन सीमांकन के मामले में राजस्व निरीक्षक के साथ मारपीट की थी। इस मामले में कोर्ट ने अब फैसला सुनाया है।
इसके अलावा पूर्व पार्षद के अन्य साथी श्याम साहू को भी कोर्ट ने सजा सुनाई है। वर्तमान में आरोपी की पत्नी सरिता दुबे रायपुर की पार्षद और निगम में MIC मेंबर हैं।
मामला अगस्त 2018 का है। रिंग रोड नंबर-1 में जमीन विवाद के बाद राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र चंद्राकर मौके पर पहुंचे थे। सीमांकन के लिए पहुंचे RI से आकाश दुबे की बहस हो गई। आरोपी ने RI को सीमांकन क्यों कर रहे हो, इसे रोको कहते हुए एक थप्पड़ जड़ दिया था।
इसके बाद बेसबॉल बैट और हाथ मुक्के से पिटाई कर दी। साथ ही RI को दंतेवाड़ा ट्रांसफर करने और जान से मारने की धमकी दी थी। इस घटना में RI का हाथ भी फैक्चर हो गया था। इस पूरी घटना में करीब 15 लोगों को गवाह बनाया गया था।
7 साल बाद 5 साल की सजा
रायपुर कोर्ट में इस मामले में करीब 7 साल तक सुनवाई चली। शुक्रवार को जिला अपर सत्र न्यायाधीश ने आकाश और उसके एक साथी श्याम साहू को 5 साल की जेल और 5 हजार का अर्थदंड सुनाया गया।
पत्नी सरिता दुबे निगम में हैं MIC मेंबर
आकाश दुबे की पत्नी पं. सुंदरलाल शर्मा वार्ड-41 से पार्षद हैं। साथ ही मेयर मीनल चौबे की MIC में मेंबर हैं। उन्हें महिला बाल विकास विभाग मिला है।
Chaupal Sandesh Team । SAFF Championship 2026 में भारतीय फुटबॉल टीम और मालदीव के बीच…
अंबिकापुर। Ganna Kisan. छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नायक…
भोपाल। Madhya Pradesh News. मध्यप्रदेश के पांच संभागों में स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में NAT (Nucleic…
रायपुर। Driver ka Hadtaal. देशभर के वाहन चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 12…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के…