Spread the love

नई दिल्ली।   देश की राजधानी नई दिल्ली में आतंकवाद के खिलाफ उपायों को लेकर दो दिवसीय मंथन की शुरुआत हो चुकी है। जी हां, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को ‘आतंकवाद निरोधी सम्मेलन-2024’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण बातों का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा कि जल्द ही भारत सरकार द्वारा ‘नेशनल काउंटर टेररिज्म पॉलिसी’ लाई जाएगी।

इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा कि पिछले 10 साल में आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल हुई और 2014 के बाद कोई बड़ी आतंकवादी घटना नहीं हुई है।

आतंकवाद मुक्त भारत के लिए भारत सरकार प्रतिबद्ध

इसके साथ-साथ उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरीके से आतंकवाद मुक्त भारत की बात करते हैं, उसके साथ-साथ ‘जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ के साथ पूरी भारत सरकार इस समय प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे जोड़ते हुए यह भी कहा कि आज पूरी दुनिया ने मोदी जी के आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को स्वीकार किया है।