छत्तीसगढ़

पहलगाम की घटना निंदनीय, “हिंदू-मुस्लिम की राजनीति बंद हो” झीरम कांड की जांच पर भी उठाए सवाल : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Raipur : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “मोदी राज में हिंदू भी सुरक्षित नहीं हैं।” जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हालिया आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के झीरमघाटी हमले जैसा बताया और कहा कि दोनों घटनाओं में सरकार की सुरक्षा व्यवस्था बुरी तरह नाकाम रही।

भिलाई के एक निजी होटल में पत्रकारों से बात करते हुए बघेल ने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों से धर्म पूछकर मारा गया, ठीक वैसे ही जैसे झीरमघाटी में कांग्रेस नेताओं से नाम पूछकर नक्सलियों ने हमला किया था। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया कि ऐसी घटनाओं की जिम्मेदारी कौन लेगा और देश को सच्चाई कब बताई जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “इंटेलिजेंस फेल था, सुरक्षा बल मौके पर नहीं थे, और इतनी बड़ी चूक के बावजूद अब तक कोई जवाबदेही तय नहीं हुई है।”

संविधान बचाओ यात्रा की शुरुआत कल से
बघेल ने बताया कि 25 अप्रैल से ‘संविधान बचाओ यात्रा’ की शुरुआत की जा रही है। इसका पहला आयोजन भिलाई के कोसानाला बौद्ध बिहार में शाम 6 बजे होगा, जहां पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह यात्रा 30 अप्रैल तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में चलेगी। इस आयोजन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मंत्री, विधायक, एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल होंगे। बघेल ने पहलगाम में पिट्ठू और घोड़ा चलाने वाले स्थानीय लोगों की तारीफ की, जिन्होंने कई पर्यटकों की जान बचाई, कुछ ने तो आतंकियों से भिड़कर अपनी जान तक गंवाई।

झीरम कांड की जांच पर भी उठाए सवाल
उन्होंने कहा कि झीरमघाटी हमले की एसआईटी जांच को वर्तमान सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। “डेढ़ साल से सरकार नहीं बता पा रही कि जांच का क्या हुआ,” उन्होंने कहा।

“हिंदू-मुस्लिम की राजनीति बंद हो”

पूर्व सीएम ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी इस घटना को “आपदा में अवसर” में बदल रही है और समाज को हिंदू-मुस्लिम में बांटने की कोशिश कर रही है। भूपेश बघेल ने महंगाई, बेरोजगारी, बिजली कटौती, ट्रेनों में बढ़ते किराये और मनरेगा के काम बंद होने जैसे मुद्दों पर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हेराल्ड मामले में ईडी का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को बदनाम किया जा रहा है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

India vs Maldives: भारत और मालदीव के बीच SAFF Championship 2026 का मुकाबला, सेमीफाइनल पर टीम इंडिया की नजर

Chaupal Sandesh Team । SAFF Championship 2026 में भारतीय फुटबॉल टीम और मालदीव के बीच…

22 hours ago

छत्तीसगढ़ के 7250 गन्ना किसानों के खाते में पहुंचे 11.34 करोड़ रुपये, सरकार ने जारी किया बोनस

अंबिकापुर। Ganna Kisan. छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य…

22 hours ago

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर छत्तीसगढ़ के स्कूलों में होंगे विशेष कार्यक्रम, 14 या 16 नवंबर को आयोजित होंगी गतिविधियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नायक…

22 hours ago

मध्यप्रदेश के 5 मेडिकल कॉलेजों में शुरू हुई NAT जांच सुविधा; 57 ब्लड सेंटर जुड़े

भोपाल। Madhya Pradesh News. मध्यप्रदेश के पांच संभागों में स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में NAT (Nucleic…

1 day ago

Driver Strike: ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, बसों और ट्रकों के थमगी पहिए; जानिए क्या हैं मांगें

रायपुर। Driver ka Hadtaal. देशभर के वाहन चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 12…

1 day ago

RTE Rules 2026: छत्तीसगढ़ में RTE प्रवेश के नियम बदले, अब दूरी के कारण नहीं रुकेगा बच्चों का दाखिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के…

1 day ago