Spread the love

रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक षिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा हाईस्कूल/हायर सेकण्डरी/ हायर सेकण्डरी व्यावसायिक परीक्षाओं के संदर्भ में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा अध्यक्ष श्रीमती रेणु जी पिल्ले के संरक्षण में सचिव श्रीमती पुष्पा साहू के आदेषानुसार दिनांक 15.02.2025 से हेल्पलाईन – 2025 प्रारंभ की जा रही है। विद्यार्थी, षिक्षक व अभिभावक प्रातः 10ः30 से सायं 05ः00 बजे तक हेल्पलाईन में मण्डल के टोल फ्री नम्बर 18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते है। दिनांक 15.02.2025 से 27.02.2025 को 10ः00 बजे से सायं 05ः00 तक अलग-अलग विषयों अंग्रेजी, गणित, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, विज्ञान, जीव विज्ञान, लेखाषास्त्र के विषय विषेषज्ञों द्वारा संबंधित विषयों के कठिनाई को दूर करेंगे एवं प्रतिदिवस मनोचिकित्सक/मनोवैज्ञानिक/षैक्षिक अभिप्रेरक/मण्डल के अधिकारी रविवार के दिनों में भी कार्यालयीन समय में उपस्थित रहेंगे।

मनोवैज्ञानिक/मनोचिकित्सक/षैक्षिक अभिप्रेरक परीक्षार्थियों के परीक्षा-भय, परीक्षा तनाव संबंधी समस्याओं का निराकरण कर परामर्ष देंगे। द्वितीय चरण का हेल्पलाईन का संचालन दिनांक 28.02.2025 से 27.03.2025 तक आगामी दिवस को होने वाली विषय की परीक्षा से संबंधित समस्याओं का निराकरण विषय विषेषज्ञो तथा मण्डल के अधिकारी द्वारा समस्याओं का समाधान करेंगे। हेल्पलाईन का संचालन उपसचिव श्री जे0के0 अग्रवाल के मार्गदर्षन में डॉ0 प्रदीप कुमार साहू हेल्पलाईन समन्वयक के समन्वय से सहायक प्राध्यापक श्रीमती प्रीति शुक्ला, श्रीमती मनीषी सिंह, श्रीमती षिवा सोमवंषी, श्रीमती अलका जैन के सहयोग से संचालित होगी।