देशभर के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।
पीएम मोदी ने कहा, ”समस्त देशवासियों को नवरात्रि की असीम शुभकामनाएं। शक्ति-वंदना को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए शुभकारी सिद्ध हो, यही कामना है। जय माता दी.
शारदीय नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। नौ दिनों तक लगातार चलने वाले इस त्योहार से पूर्व तमाम घरों में काफी तैयारियां की जाती हैं।
नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की होगी पूजा-अर्चना
नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ विधि-विधान से अखंड ज्योति जलाई जाती है। हिंदू त्योहारों में विशेष महत्व रखने वाले नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कूष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी, मां सिद्धि दात्री की पूजा-अर्चना की जाती है।