रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज (सनिवार)संगठन पर्व प्राथमिक सदस्यता अभियान एवं सक्रिय सदस्यता अभियान, व संगठनों चुनावों की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला एवं नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की बैठक संपन्न हुई।
भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन ने संगठन चुनावों के विषय कर संबोधित करते हुए कहा कि अच्छा लीडर वही है जो नए नेता, नई टीम बनाकर संगठन को दें। नई टीम की कल्पना को बनाना है और सरकार को ताकत देना है। संगठन को ऊर्जा देना है। आप सबकी मेहनत और संगठन की ताकत से बनी सरकार ने जनता की उम्मीदों पर खड़ा उतरते हुए मोदी की गारंटी में किए बड़े वादों को पूरा कर दिया है और अन्य वादों को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा इस पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव में भी पूरी ताकत से उतरेगी। हमें चुनाव में प्रदेश सरकार की उपलब्ध्यिों को लेकर जनता तक जाना है और नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में जनता से आशीर्वाद मांगना है।
राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी नरेश बंसल ने प्रजेंटेशन के माध्यम संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के अब तक पूरे देश भर में 11 करोड़ से ऊपर प्राथमिक सदस्य बने हैं। 5 नवंबर तक देशभर में 2 लाख 90 हजार सक्रिय सदस्यों की पहली सूची प्रकाशित की हुई। 22 नवंबर को जो कार्यशाला थी आंकड़े के अनुसार 6 लाख से अधिक भाजपा के सक्रिय सदस्य बन चुके हैं। छत्तीसगढ़ में 60 हजार सक्रिय सदस्य बने हैं और 81 हजार का लक्ष्य दिया है। किसी भी राजनीतिक दल की मजबूती का आधार बूथ होता है। बूथ जीता तो चुनाव जीता यही चुनाव जीतने का आधार है। 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया करनी है। 5 दिसंबर तक हमको बूथ स्तर का चुनाव पूरा करना है। इसके बाद 30 दिसंबर तक जिलाध्यक्षों का चुनाव भी संपन्न करना है। हमें सबको साथ लेकर चलना है और भाजपा संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना है। भाजपा परिवार वादी पार्टी नहीं है परंतु परिवार के भाव से कार्य करने वाली पार्टी है।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री महामंत्री पवन साय ने कहा सदस्यता अभियान में आप सभी लोगों ने बहुत अच्छा कार्य किया ।जो हमने टारगेट रखा उसे 100 प्रतिशत प्रदेश की टीम ने पूरा किया है। इसके लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। हमें 5 दिसंबर तक बूथों को गठन करना है। मंडल चुनाव एवं जिले के चुनाव की जो प्रक्रिया है इस पर भी कार्य करना है। 2 तारीख तक हमारे जिले की कार्यशाला हो जाए। जब बूथ मजबूत होता है तब मंडल एवं जिला मजबूती के साथ खड़ा होता है और इसका परिणाम भी अच्छा होता है।
भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंह देव ने सदस्यता वृत प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमने सदस्यता अभियान के 60 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। सदस्यता अभियान बूथ, मंडल, जिला इकाई ने अपनी पूर्ण सहभागिता से इस लक्ष्य को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 24 हजार बूथों में यह अभियान चलाया गया। जिसमें ऑनलाइन एवं ऑफ लाइन दोनों तरह से चला। जहां पर मोबाईल नेटवर्क की समस्या रही वहां पर ऑफ लाइन सदस्यता अभियान तेजी से चला। ऑनलाइन सदस्तया अभियान के तहत कुल 44 लाख 61 हजार 416 सदस्य बनाए गए वहीं 10 लाख 39 हजार 623 सदस्य ऑफलाइन बनाए गए वहीं मिस्ड् कॉल के माध्यम से 7 लाख 81 हजार 959 लोग सदस्य बने है इस तरह कुल 60 लाख 66 हजार 039 सदस्य बनाए गए है। जिलों में बिलासपुर ने 3,24,545 रायपुर में 2,20,908, महासमुंद में 2,14,414, दुर्ग में 2,01,456 एवं रायगढ़ में 1,90,940 ऑनलाइन सदस्य बनाए गए है इसके साथ ही ऑफलाईन सदस्यता अभियान में रायगढ़ 1,29,308, कोरबा 1,02,772, जशपुर 60,002, सक्ती 41,746 एवं बलोदाबाजार में 39,166 सदस्य बनाए गए। इसके साथ ही विस्तारकों ने भी सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य किए।
प्रदेश महामंत्री एवं सक्रिय सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक संजय श्रीवास्तव ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर दिल्ली में 21 अक्टूबर एवं 22 नंबवर को बैठक हुई। प्राथमिक सदस्यता अभियान ने अपना लक्ष्य प्राप्त कर लिया है वहीं सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत लक्ष्य प्राप्त की ओर है। हमने अब तक 60 हजार सक्रिय बनाए है और जल्द ही अपने 81 हजार सक्रिय सदस्य बनाने की ओर अग्रसर है। सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत प्रत्येक मंडल में 200 सक्रिय सदस्य बनाना है और प्रदेश में 405 मंडल है जिसमें कुल 81 हजार सदस्यता होते है। 1 दिसम्बर तक 60 हजार सदस्य बन गए है और आगे 05 दिसम्बर इस अभियान में तेजी लाते हुए इसे पूरा करना है।
प्रदेश चुनाव अधिकारी खूबचंद पारख ने कहा कि रायपुर जिला को छोड़कर सभी 34 जिलों में संगठन चुनाव की कार्यशाला संपन्न हो चुकी है। बूथों में चुनाव हमें 15 नवंबर से 30 नवंबर तक पूरा करना था जो 2 दिसम्बर तक पूरा हो जाएगा। एक निश्चित तिथि में पूरे 35 जिलों में कार्यशाला हुई है निश्चित तिथि में रायपुर को छोड़कर 389 मंडलों की कार्यशाला हुई है लगभग सभी बूथों में शत प्रतिशत हमारी कमेटी बन गई है। आज लगभग 14,226 बूथों में चुनाव हो चुका है। लगभग 15,000 बूथों का चुनाव हो चुका है और 9,000 बूथों का चुनाव बचा है 5 दिसंबर तक 100 प्रतिशत आंकड़ा पूरा करना है। मंडल अध्यक्ष एवं नया जिला अध्यक्ष बनेगा तो सदस्यता के पूरे होने के बाद वहां पर नई समिति बना ली जाएगी ,लेकिन 12 लोगों में तीन महिलाएं होना चाहिए और सभी वर्गों को अवसर देना है संगठन चुनाव को लेकर हमारे कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मंडल का चुनाव 15 दिसम्बर तक एवं जिले का चुनाव 30 दिसंबर तक करना है। अध्यक्ष की घोषणा होने के बाद क्रांति प्रतिनिधियों की नियुक्ति करना है जिसमें 4 सदस्य होंगे।
इस दौरान बैठक में प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ,रामू रोहरा, भरत वर्मा ,रामजी भारती पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, भूपेन्द्र सवन्नी, निर्मल सिन्हा, लक्ष्मी वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक विक्रम उसेंडी, मंत्री लखन लाल देवांगन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सांसद रूप कुमारी चौधरी, चंपा देवी पावल,राजीव अग्रवाल, नरेश चंद्र गुप्ता, रजनीश शुक्ला,अमित चिमनानी, अनुराग अग्रवाल, नवीन मार्कंडेय, सरला कोरिया विकास मरकाम, ओजस्वी मांडवी, शालिनी राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी, जिला सदस्यता अभियान के संयोजक, सहसंयोजक मौजूद रहे।