Spread the love

बिहार, पटना 30 सितम्बर 2025 ; चुनाव आयोग द्वारा एस आई आर के बाद मतदाता सूची का मंगलवार (30 सितम्बर) को अन्तिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिसमें 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित प्रारुप मतदाता सूची में 21. 53 लाख मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं और 3.66 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।‌ प्रारुप मतदाता सूची में कुल 7.24 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल थे जो अन्तिम सूची में बढ़कर 7.42 करोड़ हो गया है।

उक्त जानकारी देते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि आज राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारीयों द्वारा सभी जिलाध्यक्षों को अन्तिम मतदाता सूची की प्रती उपलब्ध करा दी गई है। आज प्रकाशित अन्तिम मतदाता सूची की पड़ताल अपने बीएलए और बूथ तथा पंचायत ईकाईयों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर कराने के बाद हीं राजद द्वारा कोई अधिकारिक प्रतिक्रिया दी जा सकती है। यदि अन्तिम सूची में भी कोई नाम छूट गया होगा तो माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चुनाव आयोग द्वारा नाम जोड़वाने और त्रुटि सूधार का विकल्प दिया गया है। इसके बावजूद भी यदि आवश्यकता महसूस किया गया तो उसकी शिकायत माननीय सुप्रीम कोर्ट के समक्ष की जाएगी। राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीम कोर्ट का आभारी है जिसके हस्तक्षेप और पहल की वजह से बड़ी संख्या में नाम काटने और फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़ने की साजिश विफल हो गया।