प्राधिकरण की अतिरिक्त सीईओ श्रीमती शिम्मी नाहिद के अनुसार अफवाह के आधार पर किए जा रहे कब्जे में गोकुलनगर, बोरियाखुर्द, लालपुर और संतोषीनगर की महिलाओं ने बोरिया तालाब की खुली भूमि पर कब्जा कर रही थीं। वे
बांस, बल्ली, चादर, बोरा, रस्सी और साड़ियां लगा कर जमीन का कब्जा करने और झोपडी़ बनाने की कोशिश कर रही थी। कब्जा करने के दौरान आज कुछ ऐसे लोग भी देखे गए जो कारों में आए और कब्जा करने वालों को प्रोत्साहित करते दिखे। वहीं कब्जा करने वाली महिलाओं को शासकीय कार्य में बाधा को पहुंचाने के कारण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टिकरापारा थाने में ले गई ।
