रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि मंत्री राम विचार नेताम का आज (शुक्रवार) को एक्सीडेंट हो गया। वह कवर्धा-बेमेतरा के रास्ते से रायपुर लौट रहे थे। तभी हाईवे में उनकी कार पिकअप से टकरा गई। मंत्री की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है उनके सिर में चोट आने की खबर है।
मंत्री को रायपुर लाया गया है । मंत्री राम विचार नेताम खतरे से बाहर है, पचपेड़ी नाका स्थित निजी अस्पताल में उनका इलाज जारी …..
मंत्री राम विचार नेताम कवर्धा दौरे पर थे, यहां से वे रायपुर वापस आ रहे थे, इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए
