Spread the love

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनायें दी है।
श्री धनखड़ ने गुरुवार को जारी संदेश में कहा कि सूर्य देव की उपासना का यह विशेष पर्व न केवल हमारी सनातन परंपराओं को दर्शाता है, बल्कि प्रकृति के साथ हमारे गहरे रिश्ते का भी प्रतीक है।
उन्हाेंने कहा, “ हमारे देश का पावन त्योहार छठ पूजा आज हम सब के लिए मंगलमय हो।

छठ पूजा समारोह का आज तीसरा दिन है। श्रद्धालु नदी के किनारे स्थित विभिन्न छठ घाटों पर शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जल निकायों और जलाशयों में अनुष्ठान करेंगे। चार दिवसीय इस पर्व का समापन कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा।