Spread the love

अगर आप मूंग दाल भिगोकर सुबह के समय खाली पेट करते हैं तो इससे न केवल वजन कम होगा रहेगा बल्कि शरीर कई बीमारियों से दूर रहेगा। सुबह के समय रोजाना एक कटोरी सेवन करने से आपका शरीर निरोगी होगा। तो, चलिए जानिए अंकुरित मूंग दाल का सेवन करने से आपकी सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं?

पोषक तत्वों से भरपूर है मूंग दाल:

मूंग दाल में प्रचुर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम, आयरन, विटामिन बी 6 पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व बेहतरीन सेहत के लिए ज़रूरी होते हैं। मूंग दाल में मौजूद ये पोषक तत्व ब्लड प्रेशर, अनियमित दिल की धड़कन और मांसपेशियों में ऐंठन को रोकने में मदद करते हैं।

इन परेशानियों में कारगर है अंकुरित मूंग दाल:

वजन होता है कम: अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो अंकुरित मूंग दाल का सेवन शुरू करें। इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर मेटाबोलिज़म को फास्ट करते हैं जिससे जल्दी भूख नहीं लगती है। यह लो कैलोरी युक्त फ़ूड है वजन तेजी से कम कर सकते हैं।

पाचन में फायदेमंद: भिगोये हुए मूंग फाइबर से भरपूर होते हैं तो में अगर आपका खाना जल्दी नहीं पचता है लगातार गैस ब्लोटिंग और कॉन्स्टिपेशन की शिकायत होती है तो डाइट में अंकुरित मूंग दाल ज़रूर शामिल करें। यह दाल आपका खाना पचाने में सहायता करता है।